चूरू: गांव बुंटिया में पत्नी से मारपीट के आरोपी पति को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, एसडीएम के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Feb 18, 2025 चूरू की सदर थाना पुलिस ने अपनी पत्नी से शराब पीकर मारपीट के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार 32 वर्षीय पति को पुलिस ने एसडीएम के समक्ष पेश किया। सदर थाने के हेड कांस्टेबल संजय कमांडो ने मंगलवार सुबह बताया कि गांव बुंटिया की एक महिला ने परिवाद दिया था कि उसका पति शराब पीकर गली गलौज व मारपीट करता है।