मुज़फ्फरनगर: छपार टोल हत्याकांड में आरोपों की लड़ाई, मांगेराम बनाम विनोद मलिक आमने-सामने, ₹15 लाख के राजस्व नुकसान और रंगदारी के आरोप
छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे हत्याकांड को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। विनोद मलिक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मांगेराम त्यागी और उनके साथी टोल चलाने के एवज में एक लाख रुपये मासिक रंगदारी की मांग करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याकांड की आड़ में मांगेराम अवैध वसूली की साजिश रच रहा है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।