मुज़फ्फरनगर: नवोदय विद्यालय बघरा में 9वीं का छात्र लापता, विवाद के बाद प्रिंसिपल ने दी सज़ा, महिलाएं डंडा लेकर पहुंचीं
जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में कक्षा 9 का छात्र लापता होने से हड़कंप मच गया है। लापता छात्र का नाम आर्यन कुमार है। वह अलीपुर कला निवासी आतिश कुमार का बेटा है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे से आर्यन अचानक गायब हो गया। गौर करने वाली बात यह है कि लापता होने से पहले आर्यन का विद्यालय में ही छात्र आकाश कश्यप से विवाद हुआ था। इसके बाद आर्यन लापता हो गया है।