मुज़फ्फरनगर: छपार टोल विवाद में फिर भड़की सियासत, मांगेराम त्यागी ने कहा- विनोद मलिक डिप्टी मैनेजर की हत्या में संदिग्ध
छपार टोल प्रकरण को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मांगेराम त्यागी ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और टोल ठेकेदार विनोद मलिक पर गंभीर आरोप लगाए। और उन पर जो आरोप लगाए जा रहे है वह बेबुनियाद है।