लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी चौक के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में उपचार जारी
नगर थाना क्षेत्र के गढ़ीचौक के समीप एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिसे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया।युवक की पहचान किऊल थाना क्षेत्र खगौर गांव निवासी बबलू साव के पुत्र करण साव के रूप में की गई।