➡️ #प्रधानमंत्री_सुरक्षित_मातृत्व_अभियान शिविर में 1173 गर्भवती महिलाओं की जांच, 484 हाई रिस्क मिली
गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि जिले में गुरूवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 1173 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 484 हाई रिस्क चिन्हित किया गया। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र धाकड़ द्वारा 42 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 40 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपल श्रीवास्तव द्वारा 111 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 47 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में स्त्रीरोग चिकित्सक डॉ तरूणा काकोडिया एवं डॉ रीकेश काकोडिया द्वारा 138 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 56 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर चिकित्सा अधिकारी डॉ महिमा सिंह द्वारा 110 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 53 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक बारस्कर द्वारा 325 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 80 हाई रिस्क महिलाऐं हाई रिस्क पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 56 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 34 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासोद स्त्री रोग चिकित्सक डॉ अंकिता बास्कले द्वारा 105 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 31 हाई रिस्क महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्रीरोग चिकित्सक डॉ मनीषा वर्मा द्वारा 111 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें हाई रिस्क 67 महिलाएं पाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक (पीजीएमओ) डॉ कविता कोरी द्वारा 83 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 61 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 92 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 48 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं।
शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है जिससे मातृ एवम शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul