➡️ कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने औद्योगिक क्षेत्र मोही का किया निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र मोही का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा उद्योगों स्थापना में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण और सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उद्यमियों को बेहतर वातावरण मिल सके। इस अवसर पर मुलताई एसडीएम श्री राजीव कहार, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र महाप्रबंधक श्री धीरज मंडलेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Industry Policy & Investment Promotion Department
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul