कंडाघाट: पट्टाबरोरी स्कीम के कमलयाड़ पम्प हाउस से 2 लाख रुपए की मोटर की तारों और थिम्बल की चोरी, पुलिस कर रही जांच
पुलिस थाना सायरी में पट्टाबरोरी स्कीम के पंप हाउस में बेलदार के पद पर कार्यरत नरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि जब यह पंप हाउस के पास पहुंचा तो वहां पर पंप हाउस का कुंडा टूटा हुआ था और पंप हाउस के अंदर से मोटर की तार व थिम्बल जो की तांबे की थी उसे किसी नामालूम व्यक्ति ने चोरी कर लिया है जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए के करीब है। पुलिस जांच कर रही है।