कंडाघाट: वाकनाघाट सुबाथू रोड पर रिहाणा के समीप भूस्खलन के कारण सड़क बंद, पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई सूचना
उपमंडल कंडाघाट के वाकनाघाट सुबाथू रोड़ पर रिहाणा के पास भूस्खलन होने के चलते रोड़ एक बार फिर बन्द हो गया है। सुबह से सैंकड़ो वाहन यहां फसें हुए है। खासा परेशानियों का सामना यहां पर स्कूल कॉलेज के बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। बता दें कि वाकनाघाट से देलगी तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चला हुआ हैं। ऐसे में पहाड़ियों से लगातार भूस्खलन हो रहा है।