कंडाघाट: कंडाघाट में HP विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका के द्वितीय चरण के तहत आयोजित किया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर
कंडाघाट में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका द्वितीय चरण के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य प्रबंधन समितियों के सदस्यों को उनकी भूमिका और दायित्वों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं और मशीनरी के बारे में जानकारी प्रदान की गई।