कंडाघाट: चायल कुफरी सड़क मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने की प्रक्रिया शुरू, चायल होटल एसोसिएशन ने जताया आभार
चायल होटल एसोसिएशन ने चायल कुफरी मार्ग के चौड़ीकरण और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए धन्यवाद किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने EX CM जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से चायल की आर्थिकी मजबूत होगी।