मेहगांव: मेहगांव थाना क्षेत्र के मानिकपुरा में दहेज के लिए प्रताड़ना का मामला दर्ज, दो आरोपी नामजद
Mehgaon, Bhind | Jan 13, 2025 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादिया दुर्गा पत्नी अनिल जितोरिया निवासी मानिकपुरा हाल कजमाई मोहल्ला थाना दबोह ने पुलिस को बताया।कि नरोत्तम जितोरिया,अनिल जितोरिया ने 8 नवंबर 24 से 13 जनवरी 2025 तक दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। एवं जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने दो लोगों पर 13 जनवरी को लगभग 3 बजे मामला दर्ज कर लिया है।