मेहगांव: बरोही थाना क्षेत्र के सेमरपुरा तिराहे में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, मर्ग कायम
Mehgaon, Bhind | Jan 12, 2025 बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूचना कर्ता अरविंद खटीक निवासी सरोज नगर भिंड ने पुलिस को बताया। कि मनीष खटीक निवासी सरोज नगर भिंड को शनिवार को रात लगभग 8:30 बजे सेमरपुरा तिराहा बरोही में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को लगभग 3:30 बजे मर्ग कायम कर जांच में लिया है।