दतिया नगर: पटेल कॉलोनी होंडा एजेंसी से दो युवतियों का अपहरण, डगरई टोल पर शोर, पुलिस ने छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार
दतिया। शहर के पटेल कॉलोनी स्थित होंडा एजेंसी के पास से दो युवतियों का तीन बदमाशों ने काले रंग की स्कॉर्पियो में अपहरण कर लिया और उन्हें झांसी की ओर ले जाने लगे। रास्ते में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर डगरई टोल प्लाजा पहुंचते ही युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन के अंदर से जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और कार का कांच पीटकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।