लातेहार: लातेहार समाहरणालय के समक्ष जिला जलसहिया संघ का पांच सूत्रीय मांगों पर एक दिवसीय धरना, अध्यक्ष शीला देवी
गुरुवार की सुबह 11:00 बजे से लातेहार समाहरणालय के समक्ष लातेहार जिले भर की जलसहियाओं ने जिला जलसहिया संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना अपने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दे रही है। आयोजित धरना की अध्यक्षता जिला जलसहिया संघ की अध्यक्ष शीला देवी कर रही है। आयोजित धरने में बड़ी संख्या में जिले भर की जल सहिया उपस्थित है।