हायाघाट: उघरा गांव से 308 लीटर विदेशी शराब बरामद, अवैध कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पतोर थाना क्षेत्र के उघरा गांव में छापेमारी करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान कुल 308.73 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया।