पटना ग्रामीण: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा- बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे, राजनीति गंदी हो गई है
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शनिवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जब वह जेल में थे तब फुलवारी शरीफ में छात्रा की हत्या पर किसी ने कुछ क्यों नहीं कहा। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के राजनीति बहुत गंदी हो गई है।