पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 65 अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
पटना पश्चिमी क्षेत्र में विगत 24 घंटे में 65 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 6:49 पर एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 1023 लीटर अवैध शराब, 40 ग्राम स्मैक समेत कई चीजे बरामद की गई है