पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन, 9 प्रमंडलों के 720 खिलाड़ी शामिल
पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार दोपहर 12 बजे राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के 9 प्रमंडलों से आए कुल 720 दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग