सोहागपुर: सांगाखेड़ा खुर्द से ढोब सिद्ध बाबा तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सेमरी हरचंद में हुआ स्वागत
सोहागपुर। ग्राम सांगाखेड़ा खुर्द स्थित नर्मदा घाट से ग्राम ढोब के सिद्ध बाबा मंदिर तक अल्वी बाबा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपने कंधों पर मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सिद्ध बाबा मंदिर पहुंचे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष उत्साह और भक