Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

#बेहद_शर्मनाक.. भरतपुर। नदबई थाना क्षेत्र के गांव में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां दुकान पर सामान लेने गई 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुकानदार ने शराब के नशे में छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने आरोपी की दुकान पर पहुंची नाबालिग की मां से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पीड़ित मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी, गांव के ही पुरेन्द्र पुत्र रनवीर जाट की दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी। आरोप है कि उस समय दुकानदार पुरेन्द्र शराब के नशे में धुत था और उसने नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। रोती हुई बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। ​शिकायत में बताया गया कि जब महिला इस घटना का विरोध करने आरोपी की दुकान पर पहुंची, तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने महिला का हाथ मरोड़ दिया और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। सोमवार को पीड़िता अपनी बेटी और जेठ के साथ नदबई थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। नदबई थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 8, 2026

MORE NEWS

#भरतपुर। लखनपुर थाना इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा डेहरा मोड़ चौकी के सामने उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार केंट्रा ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, नदबई के मांझी गांव में चल रहे एक क्रिकेट मैच को देखकर नरेंद्र (45) और गब्बर (40) रात करीब 12 बजे बाइक से भरतपुर की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही वे डेहरा मोड़ चौकी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे केंट्रा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। ​हादसा पुलिस चौकी के ठीक सामने होने के कारण मौके पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मदद के लिए दौड़े। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भागने की कोशिश कर रहे केंट्रा ड्राइवर को मौके पर ही दबोच लिया और वाहन को जब्त कर लिया। इसके साथ ही दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गब्बर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

#अठखेली_मारता_चीता_केपी_3..
भरतपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर भरतपुर के बंध बारेठा वन्य जीव क्षेत्र में आए किंग चीता KP-3 ने पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से इस इलाके में अपना ठिकाना बना रखा है। यह चीता हर दिन नई लोकेशन पर देखा जा रहा है, जिसमें वह परसों सिकंदरा, कल नहरौली और आज खेरी घटिया क्षेत्र में विचरण करता हुआ नजर आया है। चीते की हर गतिविधि पर कूनो नेशनल पार्क की स्पेशल टीम के साथ-साथ बंध बारेठा रेंज की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद है।

#अठखेली_मारता_चीता_केपी_3.. भरतपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकलकर भरतपुर के बंध बारेठा वन्य जीव क्षेत्र में आए किंग चीता KP-3 ने पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से इस इलाके में अपना ठिकाना बना रखा है। यह चीता हर दिन नई लोकेशन पर देखा जा रहा है, जिसमें वह परसों सिकंदरा, कल नहरौली और आज खेरी घटिया क्षेत्र में विचरण करता हुआ नजर आया है। चीते की हर गतिविधि पर कूनो नेशनल पार्क की स्पेशल टीम के साथ-साथ बंध बारेठा रेंज की टीम भी पूरी तरह मुस्तैद है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 8, 2026

#भरतपुर। बयाना उपखंड क्षेत्र की थानाडांग-गऊघाट रोड पर गंभीर नदी पर बन रही पुलिया के निर्माण कार्य को लेकर सोमवार दोपहर ग्रामीणों और युवाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मौके पर जुटे लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उसकी कम ऊंचाई पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी लागत कम करने के चक्कर में घटिया सामग्री का उपयोग कर रहे हैं और तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि यह पुलिया करीब दो दर्जन गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है और इसकी ऊंचाई कम होने से बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ते ही रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पूरे काम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। दूसरी ओर, पीडब्ल्यूडी के एईएन रामावतार गुर्जर ने कहा कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वे जल्द ही मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तय मानकों के अनुसार ही पूरा करवाएंगे।

#बेहद_शर्मनाक.. भरतपुर। नदबई थाना क्षेत्र के गांव में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां दुकान पर सामान लेने गई 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुकानदार ने शराब के नशे में छेड़छाड़ की और फिर विरोध करने आरोपी की दुकान पर पहुंची नाबालिग की मां से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​पीड़ित मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी, गांव के ही पुरेन्द्र पुत्र रनवीर जाट की दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी। आरोप है कि उस समय दुकानदार पुरेन्द्र शराब के नशे में धुत था और उसने नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। रोती हुई बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। ​शिकायत में बताया गया कि जब महिला इस घटना का विरोध करने आरोपी की दुकान पर पहुंची, तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने महिला का हाथ मरोड़ दिया और मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। सोमवार को पीड़िता अपनी बेटी और जेठ के साथ नदबई थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। नदबई थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - Bharatpur News