गोला: गोला थाने के थाना प्रभारी मधुप नाथ मिश्रा हुए पर्यावरण योद्धा से सम्मानित
उपनगर गोला स्थित गोला थाना प्रभारी मधुपनाथ नाथ मिश्र को उपनगर की एक समाज सेवी संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सम्मानित किया गया है। संकल्पित समाज सेवी संस्था चंद्राश फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता व उनकी टीम ने वृहस्पतिवार को थाना प्रभारी को पर्यावरण योद्धा से सम्मानित कर थाना परिसर में पौधरोपण किया।