प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
31 अगस्त 2026
शीर्षक: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक संपन्न: शैक्षणिक सुधार, विकास योजनाओं और जन-शिकायत निवारण पर विशेष बल।
जमुई: समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आज जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में सरकार द्वारा जिले में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से जिले के विकास कार्यों को गति प्रदान करने पर बल दिया गया।
बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार और सुविधाओ के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिले के मॉडल विद्यालयों सहित सभी सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना, पहुंच पथ एवं वर्तमान में इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। विद्यालयों के समग्र उत्थान हेतु उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को एक-एक सरकारी विद्यालय गोद लेकर वहां के शैक्षणिक वातावरण एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम सरकारी विद्यालयों के साथ टैग करने के लिए संबंधित बीडीओ और सीडीपीओ को परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए वास्तविक वस्तुस्थिति की समीक्षा कर शीघ्र संयुक्त कार्रवाई प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जन-शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समन्वय समिति की यह बैठक विभागों के बीच प्रशासनिक तत्परता और तालमेल को मजबूत करने का माध्यम है, ताकि सरकार के महत्वपूर्ण विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक आसानी तरीके से पहुंचाया जा सके।
12 views | Jamui, Bihar | Aug 31, 2026