कोईलवर: कायमनगर में बंदर का आतंक खत्म, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
कायमनगर क्षेत्र में लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बने बंदर का आतंक रविवार को समाप्त हो गया। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक रेस्क्यू चलाया रेस्क्यू के दौरान मुख्य बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। बताया गया कि बंदर के कारण इलाके में भय का माहौल था।