पूरनपुर: डंकी मार्ग से लाखों रुपए खर्च कर अमेरिका पहुंचा युवक, डिपोर्ट होकर वापस लौटा घर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया के रहने वाले गुरप्रीत सिंह सितंबर माह 2022 में इंग्लैंड गया था और वहां रहकर कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि एजेंट के सहारे 20 से 25 लाख रुपए खर्च कर युवक डंकी रुट के जरिए अमेरिका पहुंच गया। गुरप्रीत सिंह की माँ जसविंदर कौर के अनुसार लगभग डेढ़ महीने पहले उनके पुत्र ने अमेरिका पहुचने की सूचना दी थी।