बहेड़ी: पंजाबी कॉलोनी निवासी व्यापारी के घर के सामने से ऑटो लिफ्टर ने मोटरसाइकिल की चोरी की, व्यापारी ने पुलिस से की शिकायत
बहेड़ी के पंजाबी कॉलोनी निवासी व्यापारी फारुख वाजिद पुत्र वाजिद हुसैन के मुताबिक वो अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या UP 25 X 1258 है वो अपनी इस मोटरसाइकिल से अपने बच्चे को कोचिंग सेंटर से वापस घर लेकर घर पहुंचे और बाइक को दरवाजे पर खड़ी करने के बाद बच्चे को घर के अंदर लेकर पहुंचे कुछ देर के बाद जब वो वापस बाहर आए तब बाइक वहां नहीं थी।