जानकारी के अनुसार, गौरेला मोहल्ला निवासी चंद्रपाल पुत्र रविन्द्र अपनी एक प्रॉपर्टी की आईडी दुरुस्त करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचा था। प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त करने की विंडो पर तैनात क्लर्क सूरज ने काम करने के बदले उससे 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में 4 हजार रुपये में रिश्वत का सौदा तय हुआ।
रिश्वत से परेशान होकर चंद्रपाल ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत कर दी। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। आज जब शिकायतकर्ता नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर क्लर्क सूरज को रिश्वत की 4 हजार रुपये की राशि देने लगा, तभी एसीबी इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ लिया।
एसीबी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) की संबंधित धाराओं तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 7सी सहित अन्य प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विक्टिम कार्ड खेला गया।
सिकायत कर्ता का मन डोला***
खबर अभी और है-- सिकायत कर्ता चंद्रपाल ने बताया उसके पास क्लर्क सूरज की पत्नी का फोन आया है। जिसने परिवार की दुहाई दी। जिसके बाद उसे लग रहा है मुझसे गलत हो गया है।
CMO Haryana Ch. Krishan Pal Gurjar Deepak Mangla Devender Kumar Gaurav Gautam
Palwal, Palwal | Nov 19, 2026