माकड़ी: जिला पंचायत सदस्य ने ग्राम गुहाबोरण्ड में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को सुबह 8 बजे माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुहाबोरंड में अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भगवती महेश नेताम ने नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं,