अजमेर: पीसांगन थाना क्षेत्र में खेत में मिला युवक का संदिग्ध शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Ajmer, Ajmer | Jul 23, 2026 गुरुवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पीसांगन थाना क्षेत्र के नाथू तला गांव में एक खेत में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मशीनीया गांव निवासी मुकेश रावत के रूप में हुई है, जो खेत पर काम करता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।