वाराणसी पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, पीएम और भाजपा को बताया हिंसक
नरेन्द्र मोदी केवल हिंदू समाज को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। राहुल गांधी का जो बयान है, वह एकदम सही है। यह बातें वाराणसी पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहीं संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में हाथरस की घटना पर दु:ख जताया उन्होंने कहा कि देशभर में बाबाओं पर एक कानून बने फर्जी बाबाओं पर नियंत्रण अति आवश्यक है।