जिले में पंजाब के तस्कर से 3 किलो सोना हुआ बरामद, DRI ने शिवगंगा ट्रेन में छापेमारी कर जेवरात समेत ₹1 लाख की नकदी पकड़ी
वाराणसी में डीआरआइ ( राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने शिवगंगा एक्सप्रेस में छापेमारी कर विदेशी सोना बरामद किया। पंजाब के सोना तस्कर से तीन किलो सोना के अलावा ज्वैलरी और एक लाख की नगदी भी पकड़ी। आरोपी से बरामद सोने की बाजार में कीमत एक करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक है। की गिरफ्तारी कर उसे यूनिट में लाकर पूछताछ की, फिर कोर्ट में पेश किया।