वाराणसी में NSUI व सपा कार्यकर्ता PM के संसदीय कार्यालय का घेराव करने पहुंचें, पुलिस से हुई नोकझोंक
नीट परीक्षा के धांधली को लेकर पूरे देश में विपक्ष आक्रामक मूड में दिखाई दे रही है। इसके तहत आज वाराणसी में एनएसयूआई एवं सपा कार्यकर्ताओ के संयुक्त तत्वावधान में भेलूपुर के जवाहर नगर एक्सटेंशन कार्यालय पर घेराव करने के लिए पहुंचे थे की रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रोक लिया।