अनंत अंबानी की शादी में मेहमानों को काशी का गिफ्टः बनारसी फैब्रिक का बैग; रियल जरी से बनी जंगला ट्रेंड की साड़ी भेजी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में 4 दिन बचे हैं। शाही शादी को खास बनाने के लिए बनारस से कई ऑर्डर हुए हैं। इनमें अंबानी फैमिली के खास मेहमानों के लिए काशी से खास गिफ्ट भी तैयार किया गया है। ये गिफ्ट पैक में बनारसी फैब्रिक का बैग और रियल जरी से बनी जंगला ट्रेंड की साड़ी शामिल है। इस साड़ी को बनाने में 4 महीने का समय लगा है।