जीरापुर: मेनाखेड़ी गांव में यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी ट्रक चालक ने फरियादी की बाइक में मारी टक्कर, थाने में मामला हुआ दर्ज
जीरापुर थाना क्षेत्र के मेनाखेड़ी यात्री प्रतीक्षालय के पास आरोपी ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए फरियादी की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसे चोटें आई हैं। थाने से आज मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी पर धारा 279, 337, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।