जीरापुर: हरदा फटाका फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद माचलपुर पुलिस अलर्ट रिहायशी इलाकों में दुकानों पर जाकर की चेकिंग।
माचलपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने पुलिस बल के साथ माचलपुर के रिहायशी इलाके बाजार में स्थित दुकानों पर जाकर आकास्मिक चेकिंग की साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री फटाके पोटाश आदि का विक्रय रिहायशी क्षेत्र में ना करें।ऐसा पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी ।