जीरापुर: फ़टाखों गोदाम पर छापेमारी,जीरापुर पुलिस प्रशासन ने जब्त किया 5 लाख रुपए का माल।
जीरापुर पुलिस प्रशासन ने हरदा में हुए फटाका फैक्ट्री हादसा के बाद अवैध पटाखा भंडारण पर अभियान शुरू कर दिया है। जीरापुर पुलिस ने माचलपुर रोड स्थित श्रीनाथ जुलानिया के गोदाम पर छापामारी की जहां पर बड़ी मात्रा में पटाखे मिले ।भंडारण का लाइसेंसी नहीं था। इन भंडारण में रखे 5 लाख रुपये से अधिक का पटाखा को जब्त करते हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी कराई गई है