जीरापुर: जीरापुर में एग्ज़ाम सेंटर के बाहर उतरवाए बच्चों के गर्म कपड़े, परीक्षार्थियों ने ठिठुरते हुए दी परीक्षा
जीरापुर में हायर सेकेंडरी की परीक्षा देने पहुंचे छात्रों से उनके गर्म कपड़े परीक्षा केंद्रों के बाहर ही उतरवा लिए गए, जिसकी वजह से बच्चों को शीतलहर एवं ठंड में परीक्षा कक्ष में ऊनी कपड़े के बिना। ठिठुरन के साथ परीक्षा देना पड़ी।