दुधि: रनटोला के पास ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, रेणुकूट ड्यूटी जा रहे युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
पिपरी थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए रेणुकूट की ओर जा रहा था और रास्ते में एक ट्रेलर की चपेट में आ गया।मृतक की पहचान 30 वर्षीय रमेश पुत्र जवाहिर, निवासी ग्राम बलियरी के रूप में हुई है।