#चूरू उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2026- 27 का प्रथम बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता असेसमेंट आयोजित
चूरू, 04 अक्टूबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2026- 27 का प्रथम बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता असेसमेंट का आयोजन संपूर्ण जिले में किया गया। परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ संतोष कुमार महर्षि ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन जिले के 603 विद्यालयों के परीक्षा केन्द्रों पर किया गया, जिसमें जिले के कुल 60000 नवसाक्षरों को परीक्षा में प्रविष्ठ कराने हेतु उल्लास पोर्टल पर शॉर्ट लिस्टिंग कर चिन्हित किया गया। परीक्षा के प्रभावी संचालन एवं संपादन हेतु जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गहलोत ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गौरीसर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहरासर चाचेरा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवणदेसर, महात्मा गांधी अंजुमन राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम सरदारशहर व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान सरदारशहर के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि रविवार को प्राप्त सूचना के आधार पर कुल 59433 नवसाक्षर इस परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं । इस परीक्षा में सर्वाधिक नवसाक्षर महिलाओं ने तथा पुरुषों ने उत्साह पूर्वक परीक्षा में भाग लिया है।
Bidasar, Churu | Oct 4, 2026