चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के आसनतलिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा और सुधार उत्सव का आयोजन
सर्वांगीण योजना सबका विकास अभियान 2026-27 के तहत शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत में विशेष ग्राम सभा एवं रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार मुख्य रूप से शामिल हुएl पंचायत पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत कियाl