Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
PalPalRajasthan
कानपुर की सड़क बनी वॉटरफॉल जापान की टेक्नोलॉजी का ऐसा कमाल कि बारिश में सड़क और झरने में फर्क करना मुश्किल हो गया विकास का ये नया मॉडल आपको कैसा लगा ?
Girwa, Udaipur
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी. दृश्यम फिल्म देखकर रची हत्या की साजिश। आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के कारण लूट की नियत से की हत्या News 24 Udaipur @topfans Udaipur Police IGP Udaipur RANGE #Breking #News #india #trending #viral #murder #CrimeNews #Crime #criminal #arrested #udaipur #viralpost #nonfollowers
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026
भैया, मेरी राखी के बंधन को निभाना, रोड सेफ्टी रूल्स को अपनाना रक्षाबंधन से पहले अनूठी पहल हेलमेट लगी राखी बांधकर वाहन चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ @followers @top fans News 24 Udaipur #Udaipur #nonflowers #viralpost #TrafficRules #rakshabandhan उदयपुर, 27 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले सड़क सुरक्षा और भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते को जोड़ते हुए शहर में एक अनूठी एवं मार्मिक पहल की गई। आधार फाउंडेशन एवं रेयान इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सीए सर्किल पर आम वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वाहन चालकों की कलाई पर हेलमेट लगी राखी बांधकर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान राह चलते वाहन चालकों रोककर राखी बांधी गई। राखी बांधते हुए संदेश दिया गया “भैया, मेरी राखी के बंधन को निभाना, रोड सेफ्टी रूल्स को अपनाना।” इसके साथ ही वाहन चालकों से संकल्प कराया गया कि वे कभी भी बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाएंगे। बच्चों ने वाहन चालकों को भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि घर पर बहन, भाई और पूरा परिवार उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार करता है। ऐसे में सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही न केवल चालक बल्कि पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है। हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे छोटे-छोटे सुरक्षा उपाय जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि इस दौरान करीब 80 लोगों को राखी बांधकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। यह अभिनव पहल पिछले तीन वर्षों से लगातार की जा रही है। हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर राखी के भावनात्मक बंधन को सड़क सुरक्षा से जोड़कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि अभियान से जुड़ने वाले अनेक नागरिकों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया। अभियान में सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले लोगों का भी उत्साहवर्धन किया गया। ऐसे वाहन चालकों को ट्रॉफी खिलाकर और मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026
श्रावणी पूर्णिमा की महिमा बताते हुए पूर्ण हुई ‘अपनों से अपनी बात’ शिव कथा @followers @top fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sansthan #nonflowers #Udaipur #viralpost उदयपुर, 27 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के श्रीमुख से भोलेनाथ के चरणों में चल रही ‘अपनों से अपनी बात’ शिव कथा की गुरुवार को भावपूर्ण पूर्णाहुति हुई। कथा के समापन अवसर पर उन्होंने श्रावणी पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की महिमा बताते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल कलाई पर बंधा धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और दिए गए वचन को निभाने का संकल्प है। प्रशांत अग्रवाल ने देवासुर संग्राम का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि इंद्राणी ने इंद्र को रक्षा सूत्र बांधा था। यह सूत्र उनके लिए भय से मुक्ति और विजय का आधार बना। इसके बाद उन्होंने राजा बलि और भगवान वामन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि कठोर तप से तीनों लोकों के राजा बने बलि अपनी दानवीरता के लिए प्रसिद्ध थे। यज्ञ के दौरान भगवान विष्णु वामन रूप में उनके पास पहुंचे और तीन पग भूमि मांगी। गुरु शुक्राचार्य ने बलि को भगवान की लीला से अवगत कराया, लेकिन बलि ने कहा कि जब स्वयं भगवान याचक बनकर आए हैं तो उन्हें खाली हाथ लौटाना उचित नहीं होगा। वामन भगवान ने दो पग में पृथ्वी और आकाश नाप लिया। तीसरे पग के लिए बलि ने अपना शीश आगे कर दिया। भगवान ने उन्हें पाताल लोक का राजा बनाया और भविष्य में इंद्र के समान ऐश्वर्य का आशीर्वाद दिया। बलि ने भगवान विष्णु से अपने द्वारपाल बनने का वरदान मांग लिया। जब माता लक्ष्मी को इसका पता चला तो उन्होंने राजा बलि को राखी बांधकर भाई बनाया और भगवान विष्णु को मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि यह रक्षा सूत्र के वचन की शक्ति है, जो स्वर्ग से पाताल तक की यात्रा करते हुए आज के युग में भी रिश्तों में विश्वास और वचन निभाने का संकल्प जगाता है। उन्होंने महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि द्रौपदी द्वारा कृष्ण को राखी बांधने पर भगवान कृष्ण ने भी उसकी लाज रखी। इसलिए जीवन ऐसा हो जिसमें हम केवल जगत को प्रसन्न करने के बजाय जगतपति को प्रसन्न करने के लिए जिएं। अनुभवों से जुड़ी कथा की आत्मीयता : कथा के दौरान प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान में उपचार और कृत्रिम अंग लगवाने आए महाराष्ट्र के सैयद अरबाज, राजस्थान के हुकमाराम, बिहार की राजनंदनी, छत्तीसगढ़ के सचिन और उत्तर प्रदेश के अभिनव से संवाद कर उनके अनुभव जाने। उन्होंने संस्थान में सामूहिक विवाह के बाद दांपत्य जीवन जी रहे देवेन्द्र और निकिता से भी बातचीत की और उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में जाना। समापन अवसर पर प्रशांत अग्रवाल ने विश्व मंगल की कामना करते हुए सभी से रक्षाबंधन पर्व को केवल रस्म तक सीमित न रखकर प्रेम, सुरक्षा, सेवा, विश्वास और वचन निभाने की भावना के साथ सार्थक बनाने की अपील की।
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026
महाराणा प्रताप खेलगांव में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का उत्साह विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित @followers @top fans News 24 Udaipur #khelgoan #game #Udaipur #viralpost #nonflowers #nationalsportday उदयपुर, 27 अगस्त। राष्ट्रीय खेल सप्ताह 2026 के अवसर पर गुरुवार को महाराणा प्रताप खेलगांव में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान मैदानों में युवाओं और खिलाड़ियों का शानदार जोश देखने को मिला। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि खेल सप्ताह के तहत गुरूवार को खेलगांव परिसर में बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, जूडो, बॉक्सिंग, स्केटिंग और तैराकी जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बास्केटबॉल एवं लॉन टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों की बेहतरीन तकनीक, फुर्ती और रणनीतिक तालमेल की बदौलत मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। जूडो व बॉक्सिंग रिंग और मैट पर एथलीटों ने अपने शानदार दांव-पेच और पंचिंग स्किल्स से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। स्केटिंग रिंक पर खिलाड़ियों की रफ्तार व संतुलन और वॉटर पूल में तैराकों की सहनशक्ति का बेहतरीन नजारा देखने को मिला। डॉ. पालीवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें फिटनेस व खेलों के प्रति जागरूक करना है। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में उदयपुर में 2 बड़ी कार्रवाई गोगुंदा में 20 ड्रमों में भरा 3600 लीटर अवैध स्पिरिट किया बरामद निकाय चुनाव आचार संहिता में अवैध शराब के निर्माण में उपयोग होना था स्पिरिट @followers @top fans News 24 Udaipur #Udaipur #viralpost #nonflowers #ExciseDepartment उदयपुर, 27 अगस्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में निकाय आदर्श आचार संहिता के दौरान आबकारी दल ने मुखबिर की सूचना पर उदयपुर के गोगुंदा में 2 बड़ी कार्रवाई में 20 ड्रमों में भरकर रखा 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बरामद स्पिरिट की अनुमानित कीमत 4 लाख रूपए है जिसका उपयोग निकाय चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण में किया जाना था। रेस्टोरेन्ट से बरामद हुआ अवैध स्पिरिट : आबकारी आयुक्त श्री मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत एवं उपायुक्त आबकारी निरोधक दल जोन उदयपुर प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर उदयपुर की गोगुंदा तहसील में नेशनल हाईवे 27 पर खोखरिया की नाल के समीप बालाजी रेस्टोरेन्ट पर 26 अगस्त को आबकारी अधिकारी उदयपुर विकास बीठू के नेतृत्व में प्रहराधिकारी उदयपुर दौलत सिंह एवं प्रहराधिकारी गोगुंदा कैलाशचन्द्र सहित मय जाब्ता दबिष दी गई। कार्रवाई में 8 ड्रमों में 1600 लीटर, 2 ड्रमों में 100 लीटर सहित कुल 10 ड्रमों में 1700 लीटर स्पिरिट जब्त करते हुए मौके से अभियुक्त प्रकाश मेघवाल निवासी सांचैर को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान से मिली सूचना पर दूसरी कार्रवाई : उपायुक्त ईपीएफ उदयपुर प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के निकट सुपरविजन में गोगुंदा में पहली कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश मेघवाल से शुरूआती पूछताछ में मिली सूचना के आधार पर गोगुंदा के ग्राम उखलियाद में रमेश गरासिया के मकान पर आबकारी टीम द्वारा दबिष दी गई। कार्रवाई में उक्त मकान से 9 ड्रमों में 1800 लीटर एवं 1 ड्रम में 100 लीटर सहित कुल 10 ड्रमों में भरकर रखा 1900 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त किया गया। अभियुक्त मौके से फरार हो गया। इस प्रकार गोगुंदा में अलग- अलग स्थानों पर 2 बड़ी कार्रवाई कर आबकारी टीम ने 20 ड्रमों में भरकर रखा 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रूपए आंकी गई है। स्पिरिट से अवैध मदिरा का निर्माण : प्रदेष में निकाय चुनावों के तहत आचार संहिता प्रभावी है इसी क्रम में चुनाव के दौरान स्पिरिट के बडे स्टाॅक को जब्त कर आबकारी निरोधक दल को बड़ी सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि जब्त स्पिरिट के माध्यम से बडी मात्रा मंे अवैध मदिरा का निर्माण कर चुनाव के दौरान उपयोग किया जाना था। उक्त कार्रवाई के तहत अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, स्पिरिट जब्त वाॅश एवं भट्टियां नष्ट @followers @top fans News 24 Udaipur #ExciseDepartment #action #viralpost #nonflowers उदयपुर, 27 अगस्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उदयपुर में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के दौरान आबकारी दल ने मुखबिर की सूचना पर उदयपुर के गोगुंदा में 2 बड़ी कार्रवाई में 20 ड्रमों में भरकर रखा 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बरामद स्पिरिट की अनुमानित कीमत 4 लाख रूपए है जिसका उपयोग निकाय चुनाव के दौरान अवैध मदिरा के निर्माण में किया जाना था। जयपुर ग्रामीण के तहत वृŸा चाकसू में आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में ईपीएफ दल ने अवैध मदिरा निर्माण के ठीकानों पर दबिष दी। इसके तहत त्रिलोकपुरा, सीतारामपुरा, बगरिया, नारायण की ढाणी, ढूंढ नदी के कूंचे, संभारिया, अचलपुरा में कार्रवाई करते हुए 32 हजार लीटर वाॅश सहित 15 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 40 पव्वे ग्लोबस ग्रीन, स्कूटी से 48 पव्वे देशी मदिरा घूमर, शिवदासपुरा में एक मकान से 288 पव्वे देशी घूमर मदिरा जब्त कर अभियोग दर्ज किए। सिरोही में भटाना क्षेत्र के मेंथीपुरा क्षेत्र में बरसाती नाले में कार्रवाई कर प्लास्टिक के ड्रमों में भरा 2 हजार लीटर महुवा वाश नष्ट किया। बंूदी शहर की कंजर बस्ती रामनगर में दबिश देते हुए 1100 लीटर वाॅश एवं एक चालू भट्टी नष्ट की। मौके से 9 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ क्षेत्र में चिताबड़ा कंजर बस्ती, बिजौलिया, भोपतपुरा, मालका खेड़ा, जलिन्द्री, रघुनाथपुरा, श्यामपुरा मेें कार्रवाई कर 1300 लीटर वाॅश सहित 5 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 53 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026
खाद्य सुरक्षा विभाग की उदयपुर में बड़ी कार्यवाही * 60 किलो दुषित मावा को किया नष्ट। * शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान' खाद्य पदार्थ के 3 नमूने लिए @news24udaipur #udaipur #foodsafetyofficer #foodsafety #vitralpost #nonflower उदयपुर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य के निर्देशन में जिले में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत कार्यवाही लगातार की जा रही है । इसी क्रम में आज बरकत कालोनी में एक सफेद रंग के टैम्पो RJ--27 GE 8952 को रुकवाकर उसकी जांच की । निरीक्षण करने पर टैम्पो चालक ने अपना नाम दशरथ डांगी पुत्र श्री कमल चंद डांगी निवासी मनोहरपुरा होना बताया तथा छोटी छोटी डेयरीयों एवं होटल पर पनीर सप्लाई करना बताया। निरीक्षण करने पर 100किलो पनीर सप्लाई एवं बिक्री हेतु पाया गया। संदेह के आधार पर जांच हेतु नमूना लेकर प्रयोगशाला भिजवाया गया है। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता द्वारा भटेवर सि्थित मैसर्स --- कृष्णा मिल्क फूड एंड टेॢडिंगकम्पनी भटेवर से गुलाबजामुन एवं घेवर के नमूने जांच हेतु लेकर प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं। यहां निरीक्षण के दोरान 60 किलो दुषित मावा पाया गया जिसको मौके पर ही नष्ट कराया गया।यहां निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई। मोके पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड नहीं पाया गया।फर्म पर कार्यरत फूड हैण्डलर्स के मेडिकल रिपोर्ट नहीं पायी गयी, फर्म पर पानी की रिपोर्ट नहीं पायी गयी। फर्म पर पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट नहीं पायी गयी।इस पर विक्रेता को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा --32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया किया जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा दल में नोडल खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि त्यौहारी सीजन के मध्य नजर जिले में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । खाद्य कारोबार कर्ताओ से यह अपील की जाती है कि वह त्यौहार के मध्य नजर उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री को काम में लेवे,साफ सफाई व हाइजीन का ध्यान रखें, खाद्य अनुज्ञा पत्र बनाकर ही अपना खाद्य कारोबार करें खाद्य अनुज्ञा पत्र निर्धारित श्रेणी का होना चाहिए एवं उचित स्थान पर प्रदर्शित होना चाहिए नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । अवधी पार खाद्य सामग्री ना हो का ध्यान रखने हेतु फस्ट इन फस्ट आऊट नियम का पालन किया जाए।।आम जनता से यह अपील की जाती है कि वह खाद्य सामग्री को देखकर खरीदे खाद्य सामग्री के लेबल पर निर्माण की तिथि, उपयोग में लेने की तिथि ,इंग्रेडिएंट्स के नाम व एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर तथा निर्माता का पूरा पता देखकर खरीदें ।किसी भी प्रकार की मिलावट की आशंका पर या मिलावटखोरों की सूचना ज्ञात होने पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर की कंट्रोल रूम पर सूचित करे या राज्य सरकार के सुगम पोर्टल 181 पर भी शिकायत की जा सकती है ।
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026
“सायर थाना के गांव पुनावली में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026