करनाल: मॉडल टाउन स्थित कोठी में आग लगने से सोफा व एलईडी जलकर हुई राख, डायल 112 पुलिस ने आग पर पाया काबू
Karnal, Karnal | Apr 9, 2024 मॉडल टाउन स्थित एक कोठी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और इससे सोफा और एलईडी जलकर राख हो गई। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल मालिक कनाडा में हैं और उनको सूचना भेज दी गई है कि आग पर काबू पा लिया गया।