करनाल: खेड़ा चौक पार्क में मिली मजदूर की डेड बॉडी का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिजनों को किया सुपुर्द
Karnal, Karnal | Apr 9, 2024 खेड़ा चौक पार्क में मिली रोहतास नाम के मजदूर की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने परिजनों को दे दिया है। मौके पर पुलिस जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहतास मजदूरी का काम करता था जिसकी सोमवार 5:00 बजे के करीब खेड़ा चौक पार्क में डेड बॉडी मिली थी।