करनाल: शास्त्री नगर में एक युवक पर तेजधार हथियार से किया गया हमला, बीच-बचाव में मां और भाई भी घायल
Karnal, Karnal | Apr 9, 2024 शास्त्री नगर में एक युवक पर 7 लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया और घायल कर फरार हो गए। बीच-बचाव करने आए मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। घायल की मां ने कहा कि 7 लोग आए और हमला कर फरार हो गए जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।