भीलवाड़ा: व्यास जी का बड़ला में धर्मस्थल पर दबंगों ने परिवार पर धारदार हथियार और लाठियों से किया हमला, बुजुर्ग महिला गंभीर घायल
भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र के व्यास जी का बड़ला गांव में रविवार को एक धर्मस्थल पर पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मां-बेटे सहित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।