देवघर: खड़कुंवा गांव में आपसी विवाद में देवर ने भाभी को पीटा, सदर अस्पताल में भाभी को किया गया भर्ती
देवीपुर थाना क्षेत्र के खड़कुंवा गांव में आपसी विवाद में देवर ने भाभी को पीट दिया, घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल महिला को इलाज के बाद भर्ती कर दिया है, परिजनों ने बताया कि उषा देवी किराने की दुकान जा रही थी, तभी इनके देवर ने इन्हें गाली गलोज करते हुए पिटना सुरू कर दिया, जिससे यह घायल हो गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।