देवघर: नगर थाना के टावर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक घायल सदर अस्पताल में भर्ती जानकारी पुलिस को
नगर थाना के टावर चौक के पास शुक्रवार रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।