बक्सर: देवढिया में खाना बनाते समय बाप-बेटी झुलसी, सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने किया रेफर
Buxar, Buxar | Oct 17, 2024 जिले के देवढिया गांव के एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।जिससे बाप बेटी बुरी तरह से झुलस गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की सहायता से दोनों घायलों को बक्सर सदर अस्पताल में सुबह 11 बजे भर्ती कराया गया। हालांकि बेटी के 80 प्रतिशत झुलसने के कारण हालत चिंता जनक बनी हुई है। जिसके कारण उसे सदर अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया।