कोरांव: कोरांव विधानसभा के रहने वाले अजय कुशवाहा को समाजवादी पार्टी यमुनापार जिले का उपाध्यक्ष बनाया गया, लोगों ने दी बधाई
विधानसभा कोरांव के रहने वाले अजय कुशवाहा को समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यमुनापार जिले के जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। शुक्रवार को जैसे ही जिला उपाध्यक्ष बनने की जानकारी अन्य पदाधिकारियों को हुई तो सोशल मीडिया व फोन कर बधाई देने लगे। अजय कुशवाहा ने कहा निष्ठा के साथ पार्टी का काम करूंगा।