गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले वितुल उर्फ अतुल और आशीष नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार शाम करीब 5 बजे चेकिंग के दौरान चौकी क्षेत्र लालबाग से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।